फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री बिहार के युवाओं को रोजगार देने और बिहार को विकसित राज्य की ओर आगे लेकर जाने में होगा मददगार: चिराग पासवान

पटना –कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शनिवार को पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों और सूक्ष्म उद्यमियों के साथ आयोजित इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठकमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में राज्य के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के संभावित अवसरों तथा मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 से संबंधित विषय पर चर्चा करना था।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठकके उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य इंडस्ट्री और मंत्रालय के बीच की दूरी को मिटाना है। ताकि जो कठिनाइयां, जो परेशानियां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आती है उसे दूर करने का और कम करने का प्रयास किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम आगमी 19 से 22 अगस्त तक वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 का आयोजन कर रहे हैं ताकि विदेश से आए लोग अपने टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन करने के साथ-साथ हमारे देश के यंग स्टार्टअप को भी वैश्विक मंच मिल सके। मुझे आशा है कि आज इस बैठक में उपस्थित हुए खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े लोग भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जब हम फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स खोलते हैं तो न सिर्फ हमारे किसानों को इसका आर्थिक लाभ होगा बल्कि हमारे राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा और हमारे युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस बिहार में प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देने के लिए हम लोग पूरी तरह काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के एक कृषि प्रधान देश है और बिहार भी कृषि प्रधान राज्य है जहाँ  से मैं ख़ुद आता हूँ इसलिए फ़ूड प्रोसेसिंग की भूमिका और भी बढ़ जाती है । इससे राज्य को विकसित राज्य बनाने के दिशा में आगे लेकर जाना है। इससे बिहार के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे  और यह बिहार जैसे राज्य को एक विकसित राज्य की ओर आगे लेकर जाने में भी बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के रिश्ते की याद…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट