पत्रकारिता लोक सेवा का प्रमुख धर्म : मधुकर द्विवेदी

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संगोष्ठी

भोपाल (मध्य प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि।  भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश की एक संगोष्ठी व कार्य समिति की बैठक विधायक विश्रामगृह खण्ड दो भोपाल के सभागार में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन के त्रिपाठी पूर्व कुलपति मालवांचल विश्वविद्यालय इंदौर रहे विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समाज सेवा का कार्य करना चाहिए पत्रकारों का कार्य शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों गरीब वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करना चाहिए उक्त उदगार मुख्य अतिथि ने उपस्थित पत्रकारों व साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संगठन अपनी रजत जयंती वर्ष के रूप में यह वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों के माध्यम से माना रहा है उसी कड़ी में भोपाल का यह कार्यक्रम एक हिस्सा है। सभी पत्रकार साथियों को प्रतिमाह एक सदस्य पत्रकार महासंघ का बनाना चाहिए वर्ष में कम से कम एक आजीवन सदस्य बनाकर पत्रकार महासंघ के आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़ाकर मंडल व प्रांतीय इकाइयों को संपूर्ण व सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

संगोष्ठी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा प्रांतीय सचिव धीरू सिंह आदि लोगों ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व अध्यक्ष का माल्यार्पण कर पत्रकार महासंघ के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया। कई साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकारों का अंगवस्त्रम सम्मान पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन रीवा जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवि उमाशंकर मनमौजी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी, अमित पाठक, राम सुशील शर्मा, डॉ. पुष्पराज सिंह, बालेंद्र शेखर पाण्डेय, बाल गोविंद द्विवेदी, रवि शंकर पाण्डेय, अरुणेश गुप्ता, विक्रम चंदवानी, हरिओम मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अजय परेवाल, डॉ. लता अग्रवाल, अनुपमा अनुश्री, डॉ. अनीता चौहान, महेश अग्रवाल, वंदना सोनी, विजय कुमार, ओम द्विवेदी, सत्यनारायण सिंह, नीलेन्द्र पटेल, संतोष कुमार, उर्मिला सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय आदि सैकड़ो पत्रकार व साहित्यकार उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: डा. भगवान उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी