निरंतर प्रयास से मिलती है सफलता : थाना अध्यक्ष

स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र, पुराना शहर दाउदनगर

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दाउदनगर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज, दाउदनगर जेल अधीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकीरी मो.जफर इमाम, थानाध्यक्ष आजाद फहीम खान के साथ-साथ भाजपा जिला प्रवक्ता श्री अश्विनी कुमार तिवारी सभी को संस्था के निदेशक सह सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एन्ड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डा.चंचल कुमार ने मोमेंटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।संस्था के निदेशक डा.चंचल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज दाउदनगर अनुमंडल इन्हीं लोगों के सक्रियता के कारण अपनी गरिमा बढ़ा रहा है।आज जिस तरह से हर क्षेत्र में इतनी जल्दी सफलता हासिल हो रही है ये इनकी गुणवत्ता को प्रदर्शित करती है।लोगों को चाहिए कि वे प्रशासन का सहयोग भरपूर करें।ताकि इनकी ताकत में एक और नयी ऊर्जा का संचार हो। समाज के हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए कि वे प्रशासन की बातों को मानते हुए अपने जीवन सुरक्षित करे।आज के परिवेश में युवा अपने रास्ते से भटक गये हैं जिससे समाज में अनेकों बुराई सुनने को मिल रहा है जो आने वाले पीढ़ी के लिए घातक हो सकता है। सम्मान पाकर सभी पदाधिकारी गण संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए निदेशक डा.चंचल को धन्यवाद दिया।मौके पर संस्था के सभी सदस्य गण उपस्थित रहें।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’