‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि।  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी) पटना के द्वारा सोमवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत आशियाना-दीघा रोड पर स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 15 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अशोक, महोगनी, अर्जुन आदि के पौधे थे।

पौधारोपण अभियान सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान के तहत अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार और सीबीसी पटना के प्रमुख ने एक-एक पौधा लगाया। जबकि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

मौके पर सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर की थी। इसके तहत विभाग के द्वारा अभियान चला कर लोगों से एक पेड़ माँ के नाम लगवाया जा रहा हैसाथ ही लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वहीँ, अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के लिए अहम् है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक छात्र-छात्राओं को लागतार पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है और खासकर नई पीढ़ी, यानी छात्र-छात्राओं को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए एवं पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से लगाये गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प दिलवाया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन प्रमंडल पटना की और से प्राप्त पौधों को लगाया गया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सर्वजीत सिंह, सुरेन्द्र, राकेश, रौशन आदि ने भी एक पेड़ माँ के नाम पौधा लगाया।

( रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में शांति और…

    Share

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    सासाराम (रोहतास)। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से शिवसागर टोल प्लाजा के समीप एक होटल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    बच्चों से शिक्षा ग्रहण कर समाज में स्थान बनाने की अपील

    बच्चों से शिक्षा ग्रहण कर समाज में स्थान बनाने की अपील

    चित्रकला और लूडो प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश

    चित्रकला और लूडो प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश