वार्षिकोत्सव का किया गया आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मो.जफर इमाम, भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन मदन कुमार, एमडी दिव्य प्रकाश, एएमडी आदित्य प्रकाश, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार एवं प्रिंसिपल प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा- अर्चना के साथ हुई।मुख्य अतिथि के रूप में डीसीएलआर दीपशिखा, अग्निशमन पदाधिकारी गुरु हांसदा एवं विजय कुमार, बीओबी के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, एवं ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक शिक्षाविद नंदकिशोर सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र कुमार उर्फ उमा बाबू, वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बच्चों के विकास में शिक्षकों के योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। राधा -कृष्ण ड्रेस कंपटीशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें निर्णायक मंडली में डॉ. मनोज कुमार, विकास कुमार , प्रदुमन कुमार शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। बच्चों का मेकअप बैजू कुमार और चंदन कुमार ने किया। बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण ऋषभ केसरी एवं प्रीति कुमारी ने दिया। मंच का संचालन संजय तेजस्वी, आदित्य प्रकाश एवं सुनीता कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक सुमित कुमार, रौशन कुमार, अजीत कुमार, शुभम कुमार, प्रियम मिश्रा, प्रीति कुमारी, अंजली जैन, बबीता कुमारी, सिमरन पाठक, अंजलि केसरी, रिया मुखर्जी, रिमझिम कुमारी, अंजली कुमारी, उषा देवी, वैजयंती कुमारी, धीरज कुमार, राजा बाबू, गोविंदा राज व अन्य उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’