दाउदनगर में शांति समिति की बैठक, लाइसेंस में दिए गए समयावधि का हो पालन

दाउदनगर शांति समिति की बैठक

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। गणेशोत्सव पर रविवार को निकाले जाने वाले जुलूस और सोमवार को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। बीडीओ मो. जफर इमाम एवं थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शांति समिति के सदस्यों के साथ दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण संपन्न करने पर चर्चा की। बताया गया कि रविवार को गणेशोत्सव का जुलूस निकाला जाएगा। इसके रूट पर चर्चा करते हुए कहा गया कि लाइसेंस में दिए गए समयावधि का पालन करना है। गणेशोत्सव का जुलूस शुक बाजार से निकलकर कसेरा टोली होते हुए नगर पर्षद रोड होते हुए थाना रोड होते हुए मगध होटल, मुख्य बाजार, लखन मोड़, मौलाबाग होते हुए भखरुआं मोड़ तक जाएगा, वहां से वापस लौटकर नहर में विसर्जन किया जाएगा। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। सिटी मैनेजर विनय प्रकाश ,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, मुखिया शशि भूषण सिंह, वार्ड पार्षद चिंटु मिश्रा, जयगोविंद प्रसाद, मोतीलाल साव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा केसरी, पूर्व उप प्रमुख नंद शर्मा, राजद नेता संजय कुमार सिन्हा, समासेवी सफदर हयात, अनवर फहीम, पप्पु गुप्ता, रवि पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं