जिउतिया लोकोत्सव का होगा आयोजन,  शहर हित की कई योजनाओं को किया गया पारित

दाउदनगर नगर पर्षद बोर्ड की मासिक बैठक

दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। नगर पर्षद बोर्ड की मासिक बैठक मुख्य पार्षद अंजली कुमारी की अध्यक्षता में नप सभा भवन में आयोजित की गई, जिसका संचालन स्टैंडिंग कमेटी सदस्य दिनेश कुमार ने किया। इस बैठक में शहर हित की कई विकास योजनाओं पर सहमति बनी। नौ और 30 अगस्त को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय की संपुष्टि हुई है। कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। नप में कर्मचारियों को रखने का निर्णय बहुमत से पारित किया गया है। कुछ लोगों द्वारा इस पर विरोध भी जताया गया। शहर में व्याप्त जल जमाव एवं उसके निराकरण पर विचार किया गया। मच्छर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा एवं फॉगिंग कराने पर बैठक में चर्चा की गई। इसके लिए एजेंसी चयन करने पर सहमति बनी है। जिउतिया पर्व के अवसर पर नगर पर्षद द्वारा जिउतिया लोकोत्सव कराने पर का निर्णय लिया गया। इसके लिए कमेटी बनाने की जवाबदेही मुख्य पार्षद को दी गई। उपमुख्य पार्षद कमला देवी, वार्ड पार्षद संगीता देवी, इंदु देवी, मोतीलाल,  सोनी देवी, संगीता देवी,  पुष्पा देवी व बसंत कुमार को मुख्य पार्षद द्वारा कमेटी का सदस्य बनाया गया। अनुपस्थिति के बावजूद पत्र के माध्यम से वार्ड पार्षद सीमन कुमारी द्वारा ले गए प्रस्ताव पर वार्ड संख्या दो, तीन, चार, पांच, छह और सात से जल निकासी के लिए नया नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर पर्षद द्वारा शव वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। वार्ड पार्षदों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का भी मामला उठाया गया। नए फेज में जो आवास की स्वीकृति देने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रोसीडिंग लिखने की उठाई मांग-विपक्षी खेमे के वार्ड पार्षदों ने शुरुआत में ही हस्ताक्षर करने से पहले बैठक में ही प्रोसिडिंग लिखने की मांग करते हुए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इनलोंगो ने कार्यवाही पुस्तिका में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बैठक में प्रोसेडिंग लिखने की व्यवस्था की जाए। ईओ ने कहा कि वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में ही प्रोसिडिंग लिखा जाएगा। इसके बाद ये लोग हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हुए और बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में ईओ ऋषिकेश अवस्थी के अलावे स्टैंडिंग कमेटी सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह, परवीन कौशर,  वार्ड पार्षद एहसान अहमद,  चिंटू मिश्रा, बसंत कुमार, सोहैल अंसारी,  राजू राम,  जय गोविंद प्रसाद,  गुंजा देवी, जगिया देवी,  संजय प्रसाद,  गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी,  सुशीला देवी,  संगीता देवी, मोतीलाल साव, रूबी देवी, बेबी देवी, रीमा देवी,  पुष्पा कुमारी,  इंदु देवी, संतोष कुमार, सीमा देवी, सिटी मैनेजर विनय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के रिश्ते की याद…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट