बिजली सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन, मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

दाउदनगर जागरण मंच के शिष्ट मंडल ने बिजली सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर जागरण मंच के शिष्ट मंडल ने कार्यपालक विद्युत अभियंता से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। 10 सूत्री मांगों से संबंधित उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखी गई मांगों पर उनसे चर्चा की। मंच के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने उनसे विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। 24 अगस्त 2023 को 15 सूत्री मांगों से संबंधित सौंप गए ज्ञापन के प्रगति के बारे में उनसे चर्चा की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगाने की प्रक्रिया को स्थगित रखने की मांग की गई ।निर्माणाधीन पावर ग्रिड को शीघ्र चालू कराने, पुराने एवं जर्जर तारों के पोलो को हटाकर नए बिजली पोल व तार लगाने, बिजली पोलों द्वारा पर विभाग द्वारा लगाए गए पिन इंसुलेटर, केबल तार, ट्रांसफार्मर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच कराने, शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग का एक कंट्रोलिंग कार्यालय शहरी क्षेत्र में खोलने, फ्यूज कॉल सेंटर में कॉल सेंटरों की संख्या बढ़ाने, किसी तकनीकी कारण से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसकी पूर्व सूचना पहले की तरह उपभोक्ताओं को देने, लंबित सिपहां और तेजपुरा पन बिजली परियोजना के निर्माण को पूरा कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि ज्ञापन की प्रतिलिपि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, ऊर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी जा रही है। इस शिष्टमंडल में राजद झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, कांग्रेस नेता कमाल खान, पंचायत समिति सदस्य शकील लख्तर, पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न