अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024’ का आयोजन, शरीक हुए कई देशों के साहित्यकार-कलाकार

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर ‘अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने भोजपुरी की खूब खुश्बू बिखेरी।कार्यक्रम में अरविंद चित्रांश द्वारा संपादित पुस्तक ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ का विमोचन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024

इस अवसर पर आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण, मॉरीशस भोजपुरी संस्थान की निदेशक डॉ.सरिता बुधू, पूर्व सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिभूषण ‘प्रशांत’, त्रिनिडाड और टोबैगो के सचिव द्वितीय डॉ. शिवकुमार निगम, दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष लालबिहारी ठाकुर, नेपाल के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार व समाजसेवी और गीतकार पूजा बहार, मॉरीशस के साहित्यकार लीलाधर हीरालाल, अंडमान निकोबार भोजपुरी समाज से अशोक शर्मा, कवियत्री उषा शर्मा, गीतकार उदयभान पाण्डेय ‘भान’, प्रसिद्ध लोकशास्त्री हरिप्रसाद सिंह, अमित ओझा, विशाल गोंड, वरिष्ठ पत्रकार सत्येन कुमार, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…

    Share

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के मद्देनजर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी की नीलेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    जीएनएसयू में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक

    शाहाबाद टूरिज्म सर्किट बनाने की भी हुई मांग, राजनेताओं और बुद्धिजीवों का हुआ जुटान

    शाहाबाद टूरिज्म सर्किट बनाने की भी हुई मांग, राजनेताओं और बुद्धिजीवों का हुआ जुटान

    बिहार के बुनकर कमलेश कुमार राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयनित

    बिहार के बुनकर कमलेश कुमार राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयनित