सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

सिंदूर की होली

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। पाली रोड स्थित श्री राम कृष्ण आश्रम में रविवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला की रस्म अदा की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला और लंबे सुहाग की कामना करते हुए माता को विदा किया।

बंगाली समाज में नवरात्रि के त्योहार के अंतिम दिन सिंदूर खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इसमें शादीशुदा महिलाएं एक-दूसरे के साथ सिंदूर की होली खेलती हैं। सिंदूर की होली खेलकर मां दुर्गा को विदा करती है। सिंदूर की होली खेलने से पहले पान के पत्ते से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श किया जाता है। फिर उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मां को मिठाई खिलाकर भोग लगाया जाता है। फिर सभी महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर लंबे सुहाग की कामना करती हैं। सिंदूर खेला की रस्म केवल शादीशुदा महिलाओं के लिए ही होती है मगर कुछ सालों में सामाजिक बदलाव देखे गए हैं, जिनमें कुंवारी लड़कियां भी अब इस रस्म को निभाती हैं। यह रस्म प्रतिमा विसर्जन से पूर्व किया जाता है।

मान्यता है कि मां दुर्गा सालभर में एक बार मायके आती हैं और 10 दिन रुकने के बाद फिर सुसराल जाती हैं। मां के रुकने को दुर्गा पूजा के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

सिंदूर खेला के साथ बंगाली समाज में धुनुची नृत्‍य की परंपरा भी रही है। दुर्गा पूजा में धुनुची नृत्य खास है। धुनुची मिट्टी से बना बर्तन होता है जिसमें नारियल के छिलके जलाकर मां की आरती की जाती है। धुनुची नृत्य असल में शक्ति नृत्य है।

महिलाओ ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर धुनुची नृत्य करते मां दुर्गा को विदाई दी। प्रतिमा को हदहदवा पुल पर विसर्जित किया गया। विसर्जन में प्रदीप दास, सांगली दास, अनु भट्टाचार्य, कार्तिक मजूमदार,कंचन, सौरव सौरव, सौरभ व अन्य मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    पटना/बक्सर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बक्सर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर “तकनीक और…

    Share

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर