एनएमसीएच में परिचय सत्र के साथ ही चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई का शुभारंभ

nmch jamuhar dehri gopal Narayan Singh

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नए सत्र के लिए नामांकित चिकित्सा स्नातक छात्रों को परिचयात्मक सत्र को संबोधित करते हुए कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आपलोग जिन उद्देश्यों को लेकर इस महत्वपूर्ण विषय का चयन किए हैं उसके लिए आपको लगन और मेहनत के साथ-साथ सेवा की भावना को भी जागृत करना होगा। उन्होंने नारायण मेडिकल कॉलेज का चयन करने के लिए प्रथम वर्ष के चिकित्सा छात्रों को धन्यवाद दिया एवं उन्होंने कहा कि उनके शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि वह एक अच्छे चिकित्सक और एक अच्छे राष्ट्र सेवक बन सकें।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने नवागंतुक छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो ने छात्रों को कहा कि यह परिसर रैगिंग फ्री है एवं यहां किसी भी प्रकार से नए छात्रों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप नियमित अपने कक्षा में आएं एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करें।

मौके पर सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं त्रिविक्रम नारायण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों को निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी तथा आशा व्यक्त किया कि नारायण मेडिकल कॉलेज अपने मानक के अनुसार उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा तथा संस्थान में उनको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह ने भी नवागंतुक छात्रों का संबोधन किया तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार देव, सभी विभागों के अध्यक्ष, वरीय शिक्षक तथा प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, पुष्कल रंजन, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    पटना। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए वर्ष 2026 में बिहार की तीन विशिष्ट विभूतियों का चयन किया गया है। लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत…

    Share

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    आरा (भोजपुर)। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर जनहित परिवार एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संयुक्त तत्वावधान में “एक कदम स्वच्छता की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    गोरखपुर की काव्य गोष्ठी में गूँजी भोजपुरी की मिठास, राकेश श्रीवास्तव सम्मानित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश