निर्वाचन को प्रभावित करने वाले सभी कारकों पर रखें पैनी नजर : के. रवि कुमार

रांची (झारखंड) डॉ. अजय ओझा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में केवल कैश ही नहीं, अपितु अन्य वस्तुओं के प्रलोभन से भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है। इन सभी गतिविधियों पर सभी प्रवर्तन एजेंसियां समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें। सभी प्रत्याशियों को सामान अवसर प्रदान करने एवं राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। वह शुक्रवार को राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि आरबीआई के पदाधिकारी सभी संदिग्ध लेनदेन एवं बल्क ट्रांजेक्शन पर ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना मुख्यालय से साझा करते हुए बैंक एकाउंट को सीज करें। उन्होंने यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट आथोरिटी, मद्य निषेध विभाग, ईडी, कस्टम विभाग, आयकर विभाग आदि के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया।

श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन हेतु कई तरह की वस्तुओं को बंटा जाता है, इसपर कड़ी नजर रखें। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, ड्रग्स आदि के आवागमन की संभावना है। इन सभी अवैध सामग्री के आवागमन पर नजर रखने हेतु सभी सीमावर्ती राज्यों एवं जिलों में निर्मित चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जानी है, जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर से वेबकास्टिंग के मध्यम से की जा रही है। इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए. वी. होमकर, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर 120 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जक्खी बिगहा रोड स्थित इ. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह…

    Share

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सासाराम (रोहतास)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर 120 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर 120 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”