रामनाथ ठाकुर पहुंचे कृषि अनुसंधान परिसर पटना, बायोफ़्लॉक इकाई का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण किया

 पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने संस्थान में मत्स्य पालन के लिए निर्मित बायोफ़्लॉक इकाई का भी लोकार्पण किया।

विदित हो कि बायोफ़्लॉक तकनीक में लाभकारी बैक्टीरिया द्वारा मछली के अपशिष्ट का रूपांतरण मछली के खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है तथा बायोफ़्लॉक टैंक के पानी की सफाई में भी मदद करता है। इस तकनीक से जल की भी कम खपत होती है, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है और पर्यावरण के अनुकूल भी है। मंत्री ने संबंधित वैज्ञानिकों को यह निर्देश दिया कि वे मत्स्य पालन से संबंधित नई तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाएं तथा कम से कम लागत में ज्यादा उत्पादन करने पर अनुसंधान कार्य करें। इससे पूर्व, संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने मंत्री रामनाथ ठाकुर का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के कार्यकलापों से अवगत कराया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    पटना। रबी मौसम की बेहतर तैयारी और किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना, रांची स्थित अनुसंधान केंद्र…

    Share

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन