नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा एवं प्रो. डॉ. पी पुन्नरसी हुए सम्मानित

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा मिशन उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के नर्सिंग शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कराए गए निरीक्षण के उपरांत राज्य के 12 संस्थाओं को चयनित किया गया जिसमें गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज को भी पोटेंशियल मैटर इंस्टीट्यूट की उपाधि प्राप्त हुई।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा गत सप्ताह नारायण नर्सिंग कॉलेज की उप प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा एवं प्रो. डॉ. पी पुन्नरसी को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में इसके लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान नारायण नर्सिंग कॉलेज के पदाधिकारी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्थान की उपलब्धि पर प्राचार्या प्रो. डॉ. के लता ने नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए तथा इसे कायम रखने के लिए संस्थान के सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई दी है। नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या एवं उपप्राचार्या को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एमके सिंह व प्रतिकुलपति डॉ. जगदीश सिंह ने बधाई दी एवं उनके कार्य के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया।

Share
  • Related Posts

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    आरा (भोजपुर)। भोजपुरी भाषा के शेक्सपीयर कहे जाने वाले राय बहादुर भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्थानीय सरदार पटेल बस स्टैंड परिसर में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,…

    Share

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    सासाराम (रोहतास)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की रोहतास जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    बांकीपुर उपचुनाव : क्या भाजपा का गढ़ रहेगा अजेय या बदलेगा चुनावी समीकरण?

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक