उन्नत बकरी पालन किसानों की आजीविका का आधार : डॉ. अनुप दास

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को अखिल भारतीय बकरी सुधार समन्वित शोध परियोजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के अनुसूचित जाति के किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने समेकित बकरी पालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों को बकरी पालन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने बकरी पालन से संबंधित चार मुख्य बिंदुओं, जिसमें उचित नस्ल का चयन, आवास, आहार एवं स्वास्थ्य शामिल हैं, के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन ने बकरी पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शंकर दयाल, प्रधान वैज्ञानिक ने उक्त परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. मनोज त्रिपाठी ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश कुमार द्वारा दिया गया।

Share
  • Related Posts

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    पटना। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए वर्ष 2026 में बिहार की तीन विशिष्ट विभूतियों का चयन किया गया है। लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत…

    Share

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    आरा (भोजपुर)। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर जनहित परिवार एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संयुक्त तत्वावधान में “एक कदम स्वच्छता की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    गोरखपुर की काव्य गोष्ठी में गूँजी भोजपुरी की मिठास, राकेश श्रीवास्तव सम्मानित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश