उद्यमी योजना के लाभुकों को दिया गया प्रथम व द्वितीय किस्तों की राशि व प्रशस्ति पत्र

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। स्थानीय डीआरडीए सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण किया गया। वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रशिक्षण के उपरान्त 135 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में कार्यशाला निर्माण हेतु दो-दो लाख रूपये की राशि प्रत्येक लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना में प्रथम किस्त की राशि के उपयोग के पश्चात द्वितीय किस्त के रूप में 11 लाभुकों को एक-एक लाख रूपये की राशि जिला के प्रभारी मंत्री जयंत राज (भवन निर्माण विभाग) एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा लाभुकों के बिच सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उनके द्वारा सभी लाभुकों को अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उक्त समारोह को प्रभारी मंत्री एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा संबोधित किया गया तथा सभी उद्यमियों को बेहतर कार्य करने एवं अपने अलावा भी आस-पास के लोगों को रोजगार देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके पूर्व उक्त योजना के बारे जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन द्वारा विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इसी योजना में पूर्व के लाभुकों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया एवं इनके उत्पाद की प्रशंसा भी प्रभारी मंत्री एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, उपविकास आयुक्त विकास कुमार पांडेय, वरीय उप समाहर्ता, क्षेत्रीय विधायक, रोहतास सहित जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर