जमुहार में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ व प्राणप्रतिष्ठा समारोह में विशेष पूजन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता।  राम जन्मभूमि अयोध्या में स्थापित रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक साल पूरा होने के अवसर पर जिले के जमुहार में चल रहे नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ एवं प्राणप्रतिष्ठा समारोह में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित मंदिर में राम दरबार भी स्थापित हुआ है। यहां स्थापित श्री राम दरबार, श्री शिव दरबार, राधा कृष्ण एवं श्री हनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 24 जनवरी को होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर प्रत्येक शाम आयोजित होने वाले रासलीला कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मंगलवार की रात द्रौपदी चीर हरण तक की कथा हुई जबकि बुधवार की रात्रि में द्वापर युग का आतंक कंस वध का सफल मंचन किया जाएगा।

इस आयोजन में आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में नर नारी रासलीला कार्यक्रम देखने तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने हेतु पधार रहे हैं। यज्ञ का समापन 26 जनवरी को होगा जब दोपहर में समापन हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महावीर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व राज्यसभा सांसद तथा मंदिर के ट्रस्टी गोपाल नारायण सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि उत्पादन…

    Share

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    सासाराम (रोहतास)। बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को बनाए रखने की चुनौती लगातार बढ़ रही है। लोकप्रियता की होड़ और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज