रोहतास डीएम ने बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण, जिले को पराली मुक्त है बनाना

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित उत्कर्ष बायोगैस प्लांट, घोसिया खुर्द ग्राम का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रोहतास जिले को पराली मुक्त बनाना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्कर्ष बायोगैस प्लांट के प्रोपराइटर को राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत लाभ दिलाने के लिए महाप्रबंधक उद्योग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट के समीप खुशियां खुर्द पोखर तक 300 मीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही इस सड़क का जीर्णोद्धार करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संझौली बाजितपुर में रोड ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी और जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास