गणतंत्र दिवस को लेकर शाहबाद में अलर्ट, शाहबाद प्रक्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। 26 जनवरी को लेकर शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के पुलिसकर्मी पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। वहीं सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश के बताया कि शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुरी के पुलिसकर्मी 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे। उन्होंने बताया कि चारों जिलों के एसपी को गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।धार्मिक, पुरातात्विक स्थलों, होटलों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, झुग्गीबस्तियां बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। होटल में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करवाये। किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें।

उन्होंने आमजनों से भी आह्वान किया है अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दें ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा है कि सरस्वती पूजा को ले पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। जिलों के एसपी से सभी थानों में शांति समिति की बैठक कराने व मूर्ति विसर्जन की तिथि, पूजा पंडालो की प्रतिवेदन देने को कहा गया है। बताया कि पूजा के दौरान जहां भी सांप्रदायिक दंगे हुए है उन कांडों को निष्पादित करने को कहा गया है। असामाजिक तत्वों पर धारा 126 बीएमएस के तहत निरोधात्मक कारवाई करने व बॉन्ड भरवाने का निर्देश दिया गया है।
संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च कराने को भी कहा गया है।सरस्वती पूजा में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजानेवाले पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई को भी कहा गया है ।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं