डीआइजी ने बिक्रमगंज थाना का किया निरीक्षण,लंबित कांडों एवं वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को बिक्रमगंज थाना का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौजूद थे। डीआइजी के पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बारी बारी से वहां खड़े कई अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली, अनुसंधान आदि के तरीके के बारे में पूछताछ की। साथ ही थाने के विभिन्न अभिलेखों की जांच कर लंबित कांडों एवं वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया।

उन्होंने थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर परिसर में आम का पौधारोपण किया। एसपी ने भी आम का और एसडीपीओ कुमार संजय ने कटहल का पौधा लगाया। डीआइजी ने एसपी के साथ थानाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीआइजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच कर लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने व वारंटों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां केस रिव्यू, सिरिस्ता में लूट पंजी, गुंडा पंजी, डकैती, दागियों की सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय अधिकारियों के आदेश का अनुपालन, केस डायरी का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। होली को लेकर विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। मौके पर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष ललन कुमार समेत थाना में पदस्थापित लगभग सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न