नारायण युवोत्सव-2025: टग ऑफ वार प्रतियोगिता का सफल आयोजन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे नारायण युवोत्सव-2025 के अंतर्गत आयोजित टग ऑफ वार प्रतियोगिता का सफल आयोजन समन्वयक डॉ. मयंक कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 8 टीमों और महिला वर्ग से 4 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में विजेता एग्रीकल्चर संकाय की टीम रही जबकि उपविजेता एनएमसीएच की टीम रही। इसी प्रकार महिला वर्ग की विजेता एनएमसीएच की टीम रही जबकि उपविजेता पैरामेडिकल विभाग की टीम रही। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका में डॉ. राधेश्याम ढोले और समाजसेवी डॉ. सुशील कुमार सोनी (पूर्व अध्यक्ष, रोटरी सासाराम एवं चेयरमैन, अकादमिक सॉल्यूशन प्वाइंट) मौजूद रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में वॉलेंटियर प्रिंस सिंह, जयराम सिंह, अभिषेक सिंह और आदित्य सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान मेहनत और समर्पण दिखाया, जिससे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा सका। कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. मयंक कुमार राय ने नारायण युवोत्सव टीम, विभिन्न संकायों के सहयोगियों, सभी प्रतिभागियों और वॉलेंटियर्स का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

Share
  • Related Posts

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी