अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बीएड कालेज में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

BpspB.Ed. college celebrated women's Day

दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज, दाउदनगर के प्रांगण में शनिवार को रंगोली, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड एवं डीएलएड के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रांगोली प्रतियोगिता में बीएड एवं डीएलएड छात्राओं के 5 टीमों ने भाग लिया और रंगोली के आकर्षक आकृतियां बनाई। रंगोली के माध्यम गर्भ में भ्रूण हत्या, लड़के-लड़कियों मे अंतर, बेटी बचाओ, महिलाओं पर अत्याचार को रोकने जैसे आकृतियां बनाई।भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिलाओं के समान अधिकार, उनके अधिकारों की रक्षा और समाज में महिलाओं की स्थिति पर विचार रखें। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘वर्तमान समय में समाज में महिलाओं की भूमिका’ छात्रों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नाहिद अंजुम ( बीएड प्रथम वर्ष), द्वितीय पुरस्कार नीतू कुमारी ( बीएड प्रथम वर्ष) तृतीय पुरस्कार हेना तबस्सुम ( डीएलएड प्रथम वर्ष) को दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता के लिए ए टीम के प्रीति कुमारी एवं श्वेता कुमरी (बीएड प्रथम वर्ष) को प्रथम, बी टीम के गुंजन कुमारी एवं पूजा कुमारी (बीएड प्रथम वर्ष) को द्वितीय और टीम इ के सुषमा कुमारी एवं निशा कुमारी (बीएड प्रथम वर्ष ) तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रवि प्रकाश और अंबेडकर कुमार को पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज में प्रयास है कि छात्रों और समुदाय में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। उन्हें प्रेरित करें कि वे समाज में महिलाओं के समान अधिकारों के लिए काम करें। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापिका बबीता डेढ़गवे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्राध्यापक विनोद कुमार, अखिलेश सिंघेल, अनूप कनौजिया, रामचंद्र यादव, निशांत कुमार एवं शिक्षकेतर कर्मचारी विकास कुमार, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कैमूर (भभुआ)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कैमूर जिले में तीन चरणों में आयोजित की…

    Share

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पटना में हुई वैज्ञानिकों की अहम बैठक पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को किसानों के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत