एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-पशु-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना के तहत बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-पशु-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सिरदला प्रखंड के जन्हौल गाँव के कुल 60 किसानों को कृषि क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने में देसी नस्ल के पशुओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और पशु स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पीसी चंद्रन ने देसी दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक प्रबंधन, पशुपालन में होने वाले बीमारियों का उचित निदान एवं उत्तम नस्लो के संरक्षण के लाभ के बारे में पशुपालकों को बताया ।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार राय ने पशुओं मे स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसी क्रम में, डॉ. राकेश कुमार ने अद्वितीय पशुधन और कुक्कुट के पहचान का महत्व और उनके निबंधन के बारे मे जानकारी दी । इस कार्यक्रम में चयनित किसानों को क्षमता निर्माण हेतु उन्नत जर्मप्लाज्म नस्ल (ब्लैक बंगाल) बकरियां दी गई । साथ ही साथ, टैगिंग और टीकाकरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ.अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास