विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर एनएमसीएच के जागरूकता कार्यक्रम

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के नेत्र रोग विभाग के तत्वावधान में एनएमसीएच के बहिरंग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सकों ने काला मोतियाबिंद से बचाव को लेकर लोगों के बीच अपने संदेश का प्रसार किया‌ विभाग के चिकित्सकों ने उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि 40 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक महिला एवं पुरुष को नेत्र रोग विशेषज्ञों के संपर्क में रहना चाहिए एवं अपने आंखों की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि काला मोतियाबिंद एक साइलेंट दृष्टि मारक बीमारी है जिसे समय रहते उपचार करने पर ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर उपचार शुरू हो जाने से अंधापन को रोका जा सकता है लेकिन अगर बीमारी बढ़ जाती है तो फिर इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है और खोई हुए रोशनी को वापस नहीं लाया जा सकता। काला मोतियाबिंद दृष्टि को चुपके से आक्रमण कर प्रभावित करता है जो मरीज को पता नहीं चल पाता है। इसीलिए हमेशा नेत्र रोग विशेषज्ञों से नेत्रों की जांच कराते रहनी चाहिए ताकि शुरुआती दौर में ही इसका उपचार शुरू हो जाए। उल्लेखनीय है कि 9 से 15 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है ।इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के डॉ. आशीष कुमार शर्मा, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. निधि, डॉ. पवन प्रताप सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुरभि, डॉ. मैत्री विभाग के सभी इंटर्न्स छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता