समेकित मत्स्य पालन: सतत् आय का प्रभावी स्रोत

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। मत्स्य पालन के साथ कृषि के विभिन्न अवयवों को समाहित करने की प्रक्रिया समेकित मत्स्य पालन कहलाती है। चूँकि मत्स्य पालन के साथ-साथ कृषि, बागवानी तथा पशुपालन भी शामिल होता है, इसलिए किसान पूरे वर्ष अपनी उपज बेचकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। समेकित मत्स्य पालन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए सतत आय का एक प्रभावी स्रोत माना जाता है। इससे ग्रामीण किसानों में आत्मनिर्भरता को बल मिलता है और गाँव में मौजूद साहूकारों पर उनकी निर्भरता कम हो सकती है। अतः ग्रामीण आजीविका की वृद्धि में समेकित मत्स्य पालन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

समेकित मत्स्य पालन की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में “ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन की तकनीकियाँ” विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 22 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें अररिया जिले के 30 किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉ. आशुतोष उपाध्याय, विभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन विभाग की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने समेकित मत्स्य पालन के महत्व को रेखांकित करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धति अपनाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को समेकित मत्स्य पालन के माध्यम से कम किया जा सकता है।

डॉ. कमल शर्मा, विभागाध्यक्ष, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन विभाग ने संस्थान में उपलब्ध समेकित मत्स्य पालन से संबंधित सुविधाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

डॉ. विवेकानंद भारती, वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम निदेशक ने सभी विशिष्ट अतिथियों तथा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अररिया के किसानों के स्वागत से किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी किसानों ने अपने वर्तमान कृषि कार्यों और उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में संस्थान से डॉ. तारकेश्वर कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार राय, अमरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, तथा प्रवीण कुमार झा, अररिया के मत्स्य विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़