कृषि अनुसंधान में प्रयोगशाला कौशल बढ़ाने पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर , पटना में मंगलवार को “कृषि और संबद्ध विषयों में बुनियादी प्रयोगशाला कौशल बढ़ाने” पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन अनुसूचित जाति उप योजना ( एससीएसपी) के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कृषि विज्ञान के छात्रों और शोधार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस कार्यशाला में बिहार के विभिन्न संस्थानों एवं कॉलेजों के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 11 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को विभिन्न आवश्यक प्रयोगशाला तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे कृषि अनुसंधान पद्धतियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने इस अवसर पर कहा कि युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यशाला सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की खाई को पाटने का प्रयास है, जिससे छात्र भविष्य में अनुसंधान के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

इस कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग, डॉ. कमल शर्मा, प्रमुख, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन प्रभाग सहित संस्थान के अन्य वैज्ञानिकगण भी मौजूद थे, जिनसे प्रतिभागियों को बहुत कुछ नया सीखने को मिला।

Share
  • Related Posts

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ और पुनर्वास विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक व व्यावसायिक दिशा डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर