पूर्वी चंपारण के कृषि प्रसार कर्मियों को फसल विविधीकरण पर प्रशिक्षण

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के पिपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण की कार्य प्रणाली” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 20 प्रसार कर्मियों के साथ 5 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने प्रसार कर्मियों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण के महत्व एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली द्वारा उत्पादकता एवं आय में वृद्धि पर चर्चा की।

कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने प्रसार कर्मियों को संबोधित करते हुए इस परियोजना की सफलता के लिए उपयुक्त गाँवों के चयन पर बल दिया।प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शिवानी ने जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में फसल विविधीकरण की उपयोगिता को विस्तार से समझाया।

वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने फसल विविधीकरण में कृषिवानिकी के समावेश पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतिहारी के जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार शामिल रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 20 मार्च 2025 को होगा। यह कार्यक्रम कृषि प्रसार कर्मियों और किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, जिससे क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Share
  • Related Posts

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को डेहरी स्थित शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा डेयरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने…

    Share

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी डेहरी-ऑन-सोन(रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन