बिजली शिकायत के निवारण को एप होगा लॉन्च, एआई करेगा क्षेत्रीय भाषा में बात

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण को केंद्र में रख एकीकृत ओमनी चैनल सीआरएम प्रणाली इस माह के अंत तक आरंभ हो जाएगी।

सोमवार को विद्युत भवन में समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने एकीकृत ओमनी चैनल सीआरएम प्रणाली को इस महीने में लॉन्च करने का निर्देश दिया है। यह पारंपरिक चैटबॉट के स्थान पर जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक चैटबॉट होगा। पहले चरण में एसएमएस, कॉल सेंटर, मिस्ड कॉल, सोशल मीडिया, वेबसाइट, फॉल्ट मैनेजमेंट, उपभोक्ता फीडबैक और मीटरिंग एजेंसियों से प्राप्त शिकायतों के मॉड्यूल्स शामिल रहेंगे। यह प्रणाली हिंदी, अंग्रेज़ी और भोजपुरी में लॉन्च की जाएगी। दूसरे चरण में मगही, मैथिली और अंगिका को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसमें स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच और इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम की सुविधाएं होंगी। इससे उपभोक्ता संवाद और फीडबैक प्रक्रिया और सशक्त होगी। उपभोक्ताओं को शिकायत क्लोजर के बाद ऑटोमेटेड कॉल के ज़रिए फीडबैक देने का विकल्प रहेगा। असंतोष की स्थिति में शिकायत स्वतः खुलकर वरीय अधिकारी को भेजी जाएगी। वेबसाइट व व्हाट्सऐप पर क्यूआर कोड स्कैन कर उपभोक्ता अपने शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इस बैठक मे एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार तथा एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक डा. निलेश रामचंद्र देवरे भी मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान