भारत पाक तनाव के बीच एमआईबी द्वारा जारी गाइडलाइन्स का डब्ल्यूजेएआई ने किया स्वागत

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय मीडिया के लिए कई गाइडलाइन्स जारी किये हैं। सरकार ने मीडिया को गाइडलाइन्स जारी कर किसी भी भ्रामक और अफवाहजनक खबरें प्रसारित करने से बचने का निर्देश जारी किया है साथ ही अपील की है कि किसी भी सूरत में भारतीय सेना की आवाजाही या किसी अभियान के साथ ही जगह की जानकारी खबरों में या सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें।

मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी करते हुए सभी मीडिया पब्लिशर्स को निर्देश जारी किया है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुछ भी प्रकाशित, प्रसारित करने से पहले यह जरूर जांच कर लें कि ये चीजें भारत की संप्रभुता और अखंडता को प्रभावित नहीं करती हो, देश या राज्य की सुरक्षा के लिए खतरनाक नहीं हो एवं भारत के अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों में दरार नहीं हो। वे यह भी ध्यान रखें कि हिंसा फ़ैलाने और सार्वजनिक व्यवस्था खराब करने वाली खबरें प्रकाशित-प्रसारित न हो या सामग्री शेयर न हो। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी वेब सीरिज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट और अन्य सभी स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री को तुरंत प्रभाव से बंद कर दें जिसकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की कार्रवाई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा मीडिया के लिए जारी गाइडलाइन्स का भी स्वागत करता है। डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संस्था के सदस्य समेत सभी वेब पत्रकारों और मीडिया पब्लिशर से अपील की है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन्स का पालन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि हमारा देश हमेशा ही शांति और अहिंसा का पक्षधर रहा है। अभी हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसे नेस्तनाबूद कर दिया जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध छेड़ दिया है। भारत की सेना इस अघोषित युद्ध में भी पाकिस्तान को धूल चाटने को मजबूर कर रही है और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचाया है। हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की हम सराहना करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से कई तरह से भ्रम भी फैलाये जा रहे हैं जिससे सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी मामले में तथ्यों की जांच किये बगैर और सच्चाई जाने बगैर सोशल मीडिया और वेब मीडिया में खबरों को प्रसारित करने से बचना जरूरी है।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच