भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किए बड़ा बदलाव, होगा आधार से लिंक

नई दिल्ली/पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। भारतीय रेलवे अपने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कई बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने तत्काल बुकिंग के नियमों में संशोधन किया है। इसके पीछे का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है, ताकि आम यात्री सुविधा का सही इस्तेमाल कर सकें। नए नियम के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि जिन यात्रियों का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा, वे तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

इस संबंध में रेल मंत्रालय ने मंगलवार को सभी रेलवे जोन को एक निर्देश जारी किया है। रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों के अनुरोध किया है कि वे इन नियमों को ध्यान में रखकर अपनी प्लानिंग करें और आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से लिंक कर लें। इन बदलावों का मकसद तत्काल टिकट केवल वास्तविक यात्री को मिलने के लिए किया गया है और बुकिंग में कोई धांधली न हो सके।

बता दें कि यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। यानी 1 जुलाई के बाद जिन आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार लिंक नहीं होगा, उनसे तत्काल टिकट नहीं बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी सत्यापन भी जरूरी हो जाएगा। यानी, टिकट बुक करने से पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।

रेलवे काउंटर और अधिकृत एजेंट के माध्यम से भी तत्काल टिकट बुक करने के लिए भी आधार-आधारित ओटीपी को अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम भी 15 जुलाई 2025 से लागू हो रहा है। ऐसे में काउंटर टिकट या एजेंट्स से टिकट बुक करने के लिए भी ओटीपी वेरिफिकेशन कराना पड़ेगा। इस अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर ये सुनिश्चित होगा कि टिकट सिर्फ रियल पैसेंजर को ही मिले और कोई तीसरा व्यक्ति सुविधाओं का गलत इस्तेमाल न कर सके। रेलवे का कहना है कि इससे बुकिंग प्रोसेस और पारदर्शी होगी और टिकटों की कालाबाजारी में कम आएगी।

इसके अलावा, रेलवे ने इंडिविजुअल को तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अधिक समय मुहैया कराने के लिए एजेंट्स पर सख्ती दिखाई है। नए नियम के अनुसार, एजेंट्स तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने से पहले 30 मिनट तक ही टिकट बुक कर सकते हैं। जैसे: स्लीपर के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे खुलती है, तो एजेंट्स 10:30 तक ही टिकट बुक कर सकते हैं।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    One thought on “भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किए बड़ा बदलाव, होगा आधार से लिंक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर