आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी, सुपरवाइजर, बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन व सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन क्षेत्र संख्या 212 डिहरी विधान सभा में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी और मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा मतदान केंद्र की विधि व्यवस्था को ले सुपरवाइजर, बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक किया।

बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्हें मतदाता सूची में नाम विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण जुड़वाने के लिए प्रशासनिक स्तर से कार्य किए जा रहे हैं। किंतु तीव्र गति प्रदान करने के लिए अपने स्तर से भी प्रचार-प्रसार कर नाम जोड़ें। इसका सतत अनुश्रवण हो। साथ ही मृत मतदाताओं का नाम विलोपित करें। इसके अलावा चुनाव के समय मतदाताओं को जो मूलभूत सुविधा विधान सभा के सभी 303 मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराने को लेकर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सूची उपलब्ध कराए। मतदाताओं को मतदान के समय सभी प्रकार पेयजल, दिव्यांगों को रैंप, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है। उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ें। ताकि सभी मतदाता का नाम जुड़ सके और उन्हें सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डिहरी अजीत कुमार नगर परिषद डिहरी डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, नगर प्रबंधक आफताब आलम, सीडीपीओ शहरी एवं ग्रामीण समेत कई उपस्थित थे।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आजादी के करीब डेढ़ दशक बाद ही परिवारवाद को लेकर सवाल उठने लगे थे, जब इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के बाद कांग्रेस में प्रभावी बनने…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    पूर्वी चंपारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड के मणिछपरा गांव में किसानों के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन…

    Share

    One thought on “आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी, सुपरवाइजर, बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित