ई. ललन सिंह की पुण्यतिथि पर टॉपरों को किया सम्मानित

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के पिता स्वर्गीय इं. ललन सिंह की षष्ठम पुण्यतिथि पर कैनाल रोड स्थित मां शीला भवन में आयोजित अखंड भजन कीर्तन का समापन सोमवार को सम्पन्न हो गया। अखंड भजन कीर्तन से पहले सोनू सिंह के पिता स्वर्गीय इं. ललन सिंह तथा माता स्व. शीला सिंह के तैल चित्र पर लोजपा (आर) के नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र सिन्हा मुन्ना, असरफ अंसारी, चन्दन तिवारी, अमित पासवान, दशरथ पासवान, भाजपा नेता अरुण सिंह पप्पू, किरण देवी, छोटे लाल, मुन्ना लाल कशेरा, कुंवर सिंह वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्र, मदन कुमार, पप्पू दुबे, मुन्ना दुबे, गोलू कुमार, अरूण गुप्ता, अशोक सिंह, उत्तम सिंह, सुनील सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्वान पंडित यज्ञ आचार्य हरिशंकर मिश्र, विकास पांडे, प्रियांशु पांडे, विवेकानंद मिश्र, विद्यानंद मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। वही अकोढ़ी गोला प्रखंड के चांदी जयपुर पकड़िया के अखंड भजन कीर्तन गायकों के द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, का भजन 12 घंटे लगातार चलता रहा तथा सुबह में हवन आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

मौके पर सोनू सिंह ने कहा कि हर वर्ष प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। राहुल कुमार प्रेम नगर उच्च विद्यालय को सर्वप्रथम पाठ्य सामग्री, मोमेंटो और प्रमाण पत्र सहित टैब दिया। वहीं सिंधु कुमारी, अंजलि कुमारी, वारसी अंसारी समेत 29 बच्चों को सम्मानित किया गया।

अकोढ़ी गोला क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी उत्तम सिंह ने बताया कि स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह भैया के पुत्र सोनू सिंह के द्वारा हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साथ ही सोनू के द्वारा क्षेत्र के लोगों को कुछ न कुछ सौगात देते हैं। उन्होंने कहा कि पुत्र बढ़े पिता के धर्मे खेती उपजे अपना कर्मे, ईश्वर सोनू जैसा पुत्र सभी को दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन जरूरी है उसी प्रकार आत्मा के लिए भजन की जरुरत है। इस मौके पर इं. ललन सिंह के पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह उनकी बहू पूर्व जिला पार्षद नीतू सिंह उनके द्वित्तीय पुत्र संजीव सिंह बहू प्रीति सिंह उनकी बेटी माला सिंह पोती सुरभी सिंह सुरुचि सिंह सौरभ सिंह, सोना कुमारी सहित काफी संख्या में विभिन्न दलों के नेता सहित डिहरी विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि थे एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) राजीव शर्मा डेहरी ऑन सोन। हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    One thought on “ई. ललन सिंह की पुण्यतिथि पर टॉपरों को किया सम्मानित”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम