रुपए के लेनदेन में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के काराकाट थाना के इटिम्हा गांव में रुपए के लेनदेन को ले आभूषण व्यवसाई को उसके भतीजे ने ही गोली मारी थी। इस मामले में मुख्य आरोपित रवि कुमार समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी रौशन कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विगत 15 मई को इटिम्हा बाजार में व्यवसाई पंचरत्न कुमार दुकान पर बैठे थे, तभी उन्नका भतीजा रवि कुमारं आया और गोली मारकर फरार हो गया। जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से एक खोखा व एक पिलेट बरामद किया था। उन्होंने बताया कि घटना कीगंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष नासरीगंज अमित कुमार, डीआईयू के अनि अजय कुमार व सशस्त्र बल को शामिल किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक व देसी कट्टा गांव से बरामद किया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ही मुख्य आरोपित रवि कुमार फरार चल रहा था। जिसे रविवार की रात गया जिले के फतेहपुर में गया-दाउदनगर रोड स्थित एक लॉज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि उसके दो भाई नीतीश कुमार व रितेश कुमार लाइनर की भूमिका अदा कर रहे थे। उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित रवि कुमार ने कई खुलासे किए।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    One thought on “रुपए के लेनदेन में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश