वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया- डिजिटल पत्रकारों के अधिकार और गरिमा की एक सशक्त आवाज़

डब्ल्यूजेएआई -वेब मीडिया समिट 2023 स्मारिका का विमोचन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारत में वेब पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव और बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच, “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई)” एक सशक्त और संगठित मंच के रूप में सामने आया है। पिछले एक दशक में डिजिटल मीडिया और वेब पत्रकारिता ने भारतीय मीडिया जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं। खबरों की तेजी, आम जनता तक सीधी पहुंच, वैकल्पिक विमर्श और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर लाने में वेब पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। लेकिन इन उपलब्धियों के बावजूद वेब माध्यम में काम कर रहे पत्रकारों को अक्सर मान्यता, सुरक्षा, प्रशिक्षण और संरचनात्मक सहयोग की कमी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे समय में “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई)” का गठन इस आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य से किया गया, ताकि वेब पत्रकारों को एक ऐसा मंच मिल सके जो उनकी आवाज़ बने, उनके अधिकारों की रक्षा करे, और उनके कार्यक्षेत्र को गरिमा, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।

डब्ल्यूजेएआई ने अपने संघर्ष के बदौलत भारत सरकार की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी के अंतर्गत अपने स्व नियमन इकाई को सम्बद्ध कराया। डब्ल्यूजेएआई के अंतर्गत वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड ऑथोरिटी को मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन ब्रॉडकास्टिंग से मान्यता मिली। आज देश के कई पोर्टल इसके माध्यम एमआईबी से सम्बद्ध है।

डब्ल्यूजेएआई एक गैर-राजनीतिक, स्वायत्त और राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो विशेष रूप से डिजिटल मीडिया और वेब पत्रकारिता में संलग्न पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्नयन हेतु कार्य करता है। यह संगठन न केवल पत्रकारों की पेशेवर समस्याओं को उठाता है, बल्कि उन्हें नैतिक पत्रकारिता के दायरे में प्रशिक्षित और जागरूक भी करता है। डब्ल्यूजेएआई आज के समय में वेब पत्रकारों के लिए एक सशक्त, भरोसेमंद और संवेदनशील मंच बनकर सामने आया है, जो न केवल पत्रकारों को संगठित करता है, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और प्रशिक्षण भी देता है। यदि आप वेब पत्रकारिता से जुड़े हैं तो निश्चित तौर पर आपको इस संगठन से जुड़ना चाहिए, ये आपके लिए एक सुनहरा मौका होगा।

संगठन से जुड़ना बेहद सरल और पारदर्शी है :

  • इच्छुक वेब पत्रकार [ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म] भर सकते हैं या संपर्क टीम से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव, पहचान पत्र और आचरण प्रमाण पत्र साथ में संलग्न करना अनिवार्य है।
  • ये दस्तावेज डब्ल्यूजेएआई के आधिकारिक ईमेल या व्हाट्सएप नंबर पर भेजे जा सकते हैं।
  • दस्तावेजों की जांच एवं अनुमोदन के बाद सदस्यता दी जाती है।
  • शुल्क: ₹600 (प्रथम वर्ष) और ₹100 (हर आगामी वर्ष का नवीनीकरण शुल्क) निर्धारित है।

वेब पत्रकारिता में गुणवत्ता बरकरार रहे इसलिए संस्था वैसे सदस्यों को हीं जोड़ती है जिनकी न्यूनतम स्नातक डिग्री साथ में कम-से-कम 5 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव हो। पत्रकारिता या जनसंचार का कोर्स किए हुए व्यक्ति को प्राथमिकता भी देती है।

यह देश का पहला संगठन है जो पत्रकारों को जोड़ने से पूर्व आचरण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता सुनिश्चित करता है, जिससे संगठन में पारदर्शिता और नैतिकता बनी रहे।संगठन समय-समय पर प्रशिक्षण, वेबिनार, कार्यशाला, कानूनी सलाह एवं सुरक्षा सहायता भी उपलब्ध कराता है। डब्ल्यूजेएआई राज्य और जिला स्तर पर इकाइयों के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का स्थानीय समाधान भी सुनिश्चित करता है। वर्तमान समय में डब्ल्यूजेएआई के 200 से ऊपर सदस्य पूरे देश में हैं और कई राज्यों में इसकी इकाई वेब जर्नलिस्ट्स के हितों के लिए काम कर रही है।फर्जी पत्रकारिता, प्रेस कार्ड के दुरुपयोग और मीडिया में गिरते नैतिक स्तर के खिलाफ संगठन सजगता से लड़ाई लड़ता है।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास