फसल विविधीकरण की समीक्षा हेतु कृषि अधिकारियों ने किया प्रक्षेत्र परिभ्रमण

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 6-7 अगस्त, 2025 को पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी क्षेत्र में फसल विविधीकरण पर आधारित पायलट परियोजना के अंतर्गत “प्रक्षेत्र परिभ्रमण सह निरीक्षण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस परियोजना के तहत नरहा, मानिछपरा, पटौरा एवं घनश्याम पाखड़ी ग्रामों में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में मक्का, बाजरा, अरहर एवं रागी जैसी फसलों की उन्नत किस्मों की खेती की जा रही है।

कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के फसल अनुसंधान प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार (परियोजना के प्रधान अन्वेषक), वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार (सह अन्वेषक), वैज्ञानिक डॉ. गौस अली (सह अन्वेषक) एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह (सह अन्वेषक) ने परियोजना प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं किसानों से संवाद कर फसल से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया।

इस अवसर पर कृषकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और परियोजना के तहत प्राप्त तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की। कृषकगण परियोजना के सकारात्मक प्रभाव से उत्साहित एवं संतुष्ट नजर आए। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास