परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने “शिक्षा भूषण सम्मान 2025” से शिक्षकों को सम्मानित

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ द्वारा पटना स्थित विद्यापति मार्ग के बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित शिक्षकों को “शिक्षा भूषण सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजीव रंजन (जिला महासचिव, नालंदा इकाई) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के मंत्री राजू सिंह, महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार, कार्यकारी प्रदेश संयोजक नवनीत कुमार, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नलीन कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।

प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
प्रणय कुमार ने कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”
प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने घोषणा की कि महासंघ का शिष्टमंडल जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करेगा।
चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में प्रमुख रूप से संजीत कुमार शर्मा, जितेंद्र पांडे, नलिन निरंजन, अभय कुमार, प्रीति कुमारी, रमेश कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।


महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि संगठन प्रतिवर्ष राज्य के नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ लगातार प्रयासरत रहेगा।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़