डेहरी विस से 9 प्रत्याशी बाहर, 10 दावेदारों में होगा अब असली मुकाबला

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) – कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी विधानसभा क्षेत्र में बिहार चुनाव 2025 की तस्वीर अब साफ़ हो गई है। नामांकन जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होते-होते कई चेहरे चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। अनुमंडल कार्यालय में हुई नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न त्रुटियों के कारण नौ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि दो उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से नाम वापस ले लिया। अब डेहरी सीट पर कुल 10 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं।

नामांकन पत्रों की समीक्षा में सामने आई त्रुटियाँनिर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि डेहरी विस क्षेत्र से कुल 29 लोगों ने नामांकन पत्र लेने के लिए एनआर काटा था, जिनमें से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सभी नामांकनों की समीक्षा की गई, जिसमें नौ आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए और उन्हें निरस्त कर दिया गया। सभी संबंधित आवेदकों को कार्यालय बुलाकर उनके आवेदन में पाई गई त्रुटियों की जानकारी दे दी गई।

नामांकन पत्र जांच के दौरान जिनके आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, उनमें निम्नलिखित नौ प्रत्याशी शामिल हैं —

  • धर्म चौधरी – भागीदारी पार्टी
  • डॉ. धनजी पाल – बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
  • सुनीता देवी – जनशक्ति जनता दल
  • नंदलाल राम – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
  • लीलावती कुमारी – निर्दलीय
  • सर्वेश पासवान – निर्दलीय
  • शिव गांधी – निर्दलीय
  • राम केवल चौधरी – निर्दलीय
  • दीपक कुमार गुप्ता – निर्दलीय

नाम निर्देशन पत्र वापसी के दिन पूर्व विधायक ज्योति रश्मि और अकोढ़ीगोला की पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने अपने नामांकन वापस ले लिए।ज्योति रश्मि के पति प्रदीप कुमार जोशी राष्ट्र सेवा दल से प्रत्याशी हैं, जबकि नीतू सिंह के पति राजीव रंजन सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं।

नामांकन रद्दीकरण और वापसी की प्रक्रिया के बाद डेहरी विधानसभा क्षेत्र से अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने सभी को चुनाव प्रतीक भी आवंटित कर दिए हैं।

क्रमांकप्रत्याशी का नामपार्टी / स्थितिचुनाव प्रतीक
1.गुड्डू कुमारराजदलालटेन
2.राजीव रंजन सिंहलोजपा (रामविलास) हेलिकॉप्टर
3.प्रदीप कुमार जोशी राष्ट्र सेवा दल बिस्कुट
4.प्रदीप ललन सिंह
जन सुराज पार्टी स्कूल का बस्ता
5.फतेह बहादुर सिंह
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चाय की केतली
6.मो. एकराम अंसारी निर्दलीय अलमारी
7.समीर कुमार निर्दलीय बल्ला
8.सरोज कुमार सिंह निर्दलीय मोती की माला
9.रंजन कुमार निर्दलीय ट्रक
10. इंद्रराज रौशन निर्दलीय टॉर्च की बैटर

निर्वाची पदाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नामांकन जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डेहरी विधानसभा का चुनावी मुकाबला अब और स्पष्ट हो गया है। मुख्य दलों के प्रत्याशी अब जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हो गए हैं, जबकि मतदाताओं की नजरें इस पर टिकी हैं कि 2025 के इस चुनाव में डेहरी की जनता किसे विजयी बनाती है।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़