पत्रकार अनिल कुमार और भाजपा प्रवक्ता संजय गुप्ता के पिता गणेश गुप्ता का निधन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी नगर में बुधवार की देर शाम एक दुखद खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय पत्रकार अनिल कुमार और भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता के पिता, तार बंगला निवासी गणेश गुप्ता का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। 80 वर्षीय गणेश गुप्ता अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र — संजय गुप्ता, अनिल कुमार और सुनील कुमार — तथा एक बहन को छोड़ गए हैं।

गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बक्सर के गंगा तट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता ने मुखाग्नि दी। निधन की सूचना मिलते ही नगर के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास तार बंगला पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, बबल कश्यप, पंकज गुप्ता, कुंवर जी, जोखन चन्द्रवंशी, प्यारेलाल ओझा, अजय ओझा, अजय सिंह, प्रकाश गोस्वामी, बसंत प्रसाद, आनंद पांडेय, अमित कुमार, धेनुका पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, सचिव मुकेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार जग नारायण पांडेय, चंद्रगुप्त मेहरा, मदन कुमार, कमलेश मिश्रा, संतोष सिंह, निशांत राज, सुरेंद्र तिवारी, मनोज उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, विकास चंदन, रविकेश उपाध्याय और कई अन्य पत्रकारों ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

नगरवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला