जिलाधिकारी रोहतास ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी छठ महापर्व 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने सासाराम अनुमंडल के लालगंज नहर, मुरादाबाद, बेदा समेत 18 प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ सासाराम, जिला आपदा पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि “छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान है। प्रशासन का कर्तव्य है कि श्रद्धालु इस पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धा के साथ मनाएं।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की नियमित सफाई प्रतिदिन हो, विशेष सफाई दल गठित किए जाएं और नदी किनारे कचरा एवं प्लास्टिक निस्तारण हेतु डस्टबिन लगाए जाएं। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, गड्ढों की भराई और फिसलन रोकने के लिए रेत एवं मिट्टी डालने का आदेश दिया गया।सुरक्षा व्यवस्था के तहत, प्रत्येक घाट पर पुलिस बल, होमगार्ड, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीम तैनात की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मी और स्वयंसेवी संगठन की महिला वॉलंटियर्स तैनात रहेंगी।

रात्रि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग, LED लाइटों की स्थापना, कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, पेयजल स्टॉल और जनरेटर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।यातायात नियंत्रण के लिए वन-वे व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन हेतु स्वयंसेवी युवाओं की तैनाती की जाएगी।

वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता काउंटर बनाए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही डीजे और माइक के अनियंत्रित उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है

(रिपोर्ट, तस्वीर: टीपू सुलतान)

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश