स्वच्छता से सेवा तक: कृषि अनुसंधान परिसर पटना में चला विशेष सफाई अभियान

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 चलाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अनुभाग में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय योगदान दिया।

संस्थान में यह विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने, हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता लाने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वच्छ वातावरण हमारे स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।” उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन और कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया जाए।

डॉ. दास ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ और हरित वातावरण को सतत विकास की दिशा में आवश्यक कदम बताया।

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश