भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का चुनाव अभियान तेज, 12 राज्यों में चुनाव संयोजकों की नियुक्ति

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)- विशेष प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में नए सत्र के लिए देशभर में एक साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में सभी जिला और तहसील इकाइयों की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों में सक्रियता बढ़ गई है।

राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड और असम सहित सभी राज्यों में जिलों और तहसील इकाइयों को पुनर्गठित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रदेश में चुनाव संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो नई इकाइयों के चुनाव को नियंत्रित करेंगे।

प्राप्त प्रस्ताव एवं संस्तुति के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया की सहमति से जिन प्रदेशों में चुनाव संयोजक नियुक्त किए गए हैं, उनमें बिहार के लिए प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, उत्तर प्रदेश के लिए सच्चिदानंद मिश्रा और दिल्ली प्रदेश के लिए संदीप तिवारी का नाम प्रमुख है।

इसके अतिरिक्त— मध्य प्रदेश: पुरुषोत्तम मिश्रा, छत्तीसगढ़: हेमंत कारफार्मा, महाराष्ट्र: मिथिलेश मिश्रा, पंजाब: डा. सुनील कुमार, राजस्थान: शिव कुमार जालान, कर्नाटक: डा. जयसिंह अलवरी, उत्तराखंड: डा. आर. एल. चौरसिया व झारखंड: अभय सिंह को चुनाव संयोजक बनाया गया है। अन्य राज्यों में भी संयोजकों की घोषणा जल्द की जाएगी।

डा. उपाध्याय ने बताया कि सभी चुनाव संयोजक नई इकाइयों के गठन तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। साथ ही, इस सप्ताह के भीतर सभी राज्यों में सह-संयोजक और मंडल स्तर के प्रभारियों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

(रिपोर्ट: डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय )

Share
  • Related Posts

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    शिक्षकों पर चुनावी ड्यूटी का असहनीय बोझ न डालें: दिल्ली हाई कोर्ट

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद