रोहतासगढ़ में 6-7 दिसंबर को इतिहास और संस्कृति का संगम, शिरकत करेंगे कई राजनेता

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतासगढ़ किला परिसर में 6-7 दिसंबर को आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव में न केवल बिहार, बल्कि झारखंड सहित कई राज्यों के प्रमुख अतिथि शिरकत करेंगे। ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करते हुए रोहतास को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह आयोजन अहम माना जा रहा है। आयोजन समिति की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री संतोष कुमार, मंत्री मो. जमां खान, रांची हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश डॉ. एस. एन. पाठक, सांसद सुधाकर सिंह, दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक तीर विजय सिंह, तथा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और लेट्स इंस्पायर बिहार के प्रेरक विकास वैभव की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावे शाहाबाद क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक और पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।

बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी निमंत्रण भेजा गया है और उनकी सहमति की प्रतीक्षा है।

चूँकि रोहतासगढ़ किला उरांव आदिवासी समुदाय का केंद्र रहा है, इसलिए झारखंड व अन्य क्षेत्रों के आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों को भी इस महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे शाहाबाद क्षेत्र के कई अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थिति दर्ज कराएँगे।

महोत्सव से एक दिन पूर्व शहर में शाहाबाद गौरव यात्रा निकाली जाएगी और संध्या में सोन आरती का आयोजन होगा, जिसके मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव होंगे।कार्यक्रम के दौरान बक्सर, भोजपुर और कैमूर जिलों से आए कलाकार अपनी समृद्ध पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देंगे, जो शाहाबाद की सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर जीवंत करेगी।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं