अकस के 34वें स्थापना वर्ष पर नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले की सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम की बैठक नगर परिषद के पूर्व सभापति स्व. मनीष कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 25 से 30 दिसंबर तक होने वाली नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई।

संस्था के सचिव नंदन कुमार ने बताया कि संस्था वर्ष 2025 में अपना 34वां स्थापना वर्ष मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं तथा जिले के अधिकारी और नागरिकों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार 25 दिसंबर को जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 26 दिसंबर को शाम छह बजे उद्घाटन सत्र होगा, जिसके बाद रात आठ बजे से नाट्य प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। 27 से 30 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

अंतिम दिन 30 दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली लगभग 35 टीमों व 400 कलाकारों के साथ रंग यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भाग लेने वाले दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा और क्षेत्रीय संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बैठक में निर्देशक संजय सिंह, अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रधान सलाहकार मो. वारिस अली सहित संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल