अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर डीएम ने दी श्रद्धांजल

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत के संविधान शिल्पकार और देश के महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर, रोहतास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे तथा सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर महान व्यक्तित्व को नमन किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्य स्थापित करने में ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे भारत सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकार और अवसर तभी सार्थक होंगे, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और शिक्षा पहुँचे।

उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारते हुए एक समावेशी, समानता-आधारित और सक्षम समाज के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न