वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली- कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वंदे भारत ट्रेनों में संबंधित क्षेत्रों के स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय भोजन से यात्रियों को उस क्षेत्र की संस्कृति और स्वाद का अनुभव मिलेगा, जिससे यात्रा अधिक सुखद बनेगी। यह पहल भविष्य में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में भी लागू की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि फर्जी पहचान के माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग पर की जा रही सख्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उपयोगकर्ताओं की पहचान सत्यापित करने और फर्जी आईडी को चिन्हित करने के लिए लागू की गई नई प्रणाली के बाद अब आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रतिदिन लगभग 5,000 नई यूजर आईडी ही बन रही हैं, जबकि पहले यह संख्या प्रतिदिन करीब एक लाख तक पहुंच जाती थी।

इन प्रयासों के तहत भारतीय रेलवे ने अब तक 3.03 करोड़ फर्जी यूजर अकाउंट्स को निष्क्रिय किया है। इसके अलावा 2.7 करोड़ यूजर आईडी को अस्थायी रूप से बंद किया गया है या संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टिकट प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाया जाए, ताकि सभी यात्री केवल वास्तविक और प्रमाणिक यूजर आईडी के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकें।

( रिपोर्ट : पीआईबी, पटना, इनपुट : निशांत राज )

इसे भी पढ़े : 👉🏻 नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

इसे भी पढ़े : 👉🏻 विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इसे भी पढ़े : 👉🏻 रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

इसे भी पढ़े : 👉🏻 ब्रह्मांड और जीवन की खोज पर प्रमाणित पुस्तक : सुनो मैं समय हूं

Share
  • Related Posts

    भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

    डेहरी आन-सोन (रोहतास)। भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में शनिवार को डिहरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण मोर्चा के बैनर तले विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मोर्चा…

    Share

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सेल्हौरी गांव में किसानों के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    सखी वार्ता में महिलाओं को कानूनी अधिकारों व आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश

    नारायण मेडिकल कॉलेज को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र, क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

    नारायण मेडिकल कॉलेज को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र, क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”