परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले में चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। परीक्षा में नकल और सेटिंग कराने की साजिश रच रहे फर्जी मजिस्ट्रेट सहित चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएवी पब्लिक स्कूल कटार, डेहरी स्थित परीक्षा केंद्र पर की गई।

पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि अशोक कुमार सिंह, जो स्वयं को सचिवालय पटना का वरीय कोषागार पदाधिकारी बता रहा था, दरअसल पटना के महेंद्र स्थित एक कोचिंग संस्थान का शिक्षक है। कड़ी पूछताछ में उसने अपनी पहचान फर्जी होने की बात स्वीकार कर ली।

इस मामले में उसके साथ परीक्षार्थी विकास कुमार, प्रश्न पत्र हल करने वाला सॉल्वर संतोष कुमार और वाहन चालक ललित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से रोहतास जिला प्रशासन का बोर्ड लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि मुख्य सरगना गोलू कुमार फिलहाल फरार है, जो परीक्षार्थी और कथित अधिकारी दोनों से पैसे लेकर परीक्षा सेटिंग की व्यवस्था करता था। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले ही फर्जी अधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया था।

परीक्षा के दिन उसने केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी और कर्मचारियों को अव्यवस्था का हवाला देकर डराया-धमकाया और चिन्हित परीक्षार्थी को बाहर बुलाकर मार्गदर्शन करने लगा। करीब आधे घंटे तक परीक्षार्थी की अनुपस्थिति के बाद जब खोजबीन की गई तो वह लौटता हुआ मिला, जिसके ओएमआर शीट पर कई प्रश्न पहले से भरे हुए थे।

जांच के दौरान कथित अधिकारी को नीचे बरामदे में टहलते पाया गया। केंद्राधीक्षक की सूचना पर डेहरी एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और उसके पहचान पत्र व प्राधिकृत कागजात की जांच की, जो पूरी तरह फर्जी निकले। स्कॉर्पियो की तलाशी में सॉल्वर युवक गाड़ी की डिक्की में छिपा हुआ मिला।

एएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद चार मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से भी मांगी गई है। पुलिस इस पूरे सॉल्वर गैंग और सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Share
  • Related Posts

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    आरा (भोजपुर)। पुण्यतिथि पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि परिचर्चा के रूप…

    Share

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    One thought on “परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी