पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की माँग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार से वादा निभाने की अपील

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की माँग को लेकर मंगलवार को पटना में बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पश्चिमी गांधी मैदान के समीप भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में 800 से अधिक बैंककर्मी शामिल हुए।

यह प्रदर्शन देश भर में सभी शहरों, जिलों और केन्द्रों में एक साथ किया गया। ज्ञात हो की इस कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 23 दिसंबर को भी देश के सभी राजधानियों में प्रदर्शन किया गया था जिसमे पटना में हुए प्रदर्शन में 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के सचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि आंदोलन के क्रम में 9 एवं 12 दिसंबर को देशभर के बैंककर्मियों द्वारा माननीय वित्त मंत्री एवं भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया था। इसके अतिरिक्त 16 दिसंबर को सभी बैंककर्मियों ने बैज पहनकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।इस कड़ी में आगामी आंदोलन कार्यक्रमों के तहत 4 जनवरी 2026 को देशव्यापी ‘एक्स (पूर्व ट्विटर) अभियान’, 5 जनवरी 2026 को देश की सभी राजधानियों में धरना प्रदर्शन, तथा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है।

प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स से जुड़े सभी घटक संगठनों—एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू एवं एनओबीओ—के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च 2024 को सरकार की सहमति से आईबीए और यूएफबीयू के बीच पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर लिखित सहमति बनी थी, किंतु 22 महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया जाना सरकार की वादा-खिलाफी को उजागर करता है।

बैंककर्मियों ने बढ़ते कार्य दबाव, मानसिक तनाव और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह अत्यंत आवश्यक है। प्रदर्शन में शामिल 800 से अधिक बैंककर्मियों ने एक स्वर में सरकार से इस निर्णय को अविलंब लागू करने की माँग की।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला