अदालती आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। लगातार चेतावनियों और दंड के बावजूद जब न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं हुआ, तो अदालत को सख्त रुख अपनाना पड़ा। जिला जज-4 अनिल कुमार की अदालत ने आदेश की अवहेलना को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश जारी किया है। अदालत ने टिप्पणी की है कि जिलाधिकारी न्यायिक प्रक्रिया के साथ लुका-छिपी कर रहे हैं।

अदालत ने बताया कि इससे पूर्व 23 दिसंबर 2025 को भी आदेश की अवहेलना के मामले में जिलाधिकारी पर 10 हजार रुपये का हर्जाना लगाया गया था, लेकिन इसके बाद भी निष्पादन की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी कारण यह कठोर निर्णय लिया गया।

न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि कुर्की की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक जुर्माने की राशि के साथ-साथ निर्गत धनराशि की पूरी वसूली नहीं कर ली जाती।

2014 से लंबित बीमा दावा मामला

प्रकरण के अनुसार ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक द्वारा वर्ष 2014 में संजय कुमार गुप्ता के विरुद्ध वाहन दुर्घटना क्लेम से संबंधित वाद दायर किया गया था। निर्गत राशि के भुगतान को लेकर न्यायालय ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया था, लेकिन वर्षों बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं हो सका।कुर्की के लिए पुलिस बल तैनात करने का आदेशन्यायालय ने नगर थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि कुर्की की कार्रवाई के दौरान नाजिर को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संपूर्ण कार्रवाई शीघ्र पूरी कर अदालत को सूचित करने का निर्देश भी दिया गया है।इस आदेश के बाद जिला प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। संयुक्त श्रम संसाधन भवन, डालमियानगर में शुक्रवार को बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं…

    Share

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 15 से 30 जून तक कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी