नारायण युवा उत्सव 2026: पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं का समापन


डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता।  गत सप्ताह से चल रहे नारायण युवा उत्सव 2026 के अंतर्गत पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनुवालिया दयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान की कविता कुमारी द्वितीय तथा नारायण एकेडमी ऑफ मैनेजेरियल एक्सीलेंस की कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के हर्षवर्धन प्रथम, मोहम्मद अबूजार द्वितीय तथा नारायण एकेडमी ऑफ मैनेजेरियल एक्सीलेंस के शुभम कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनुवालिया दयाल ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नारायण नर्सिंग कॉलेज की रजनी देवी द्वितीय तथा नारायण कृषि विज्ञान संस्थान की अश्विनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।


200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में नारायण नर्सिंग कॉलेज के आशीष कुमार प्रथम, अक्षत आनंद द्वितीय तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पवन सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ (बालिका वर्ग) में नारायण नर्सिंग कॉलेज की टीम — स्वर्ण साक्षी, अमीषा पटेल, दीक्षा मिश्रा एवं रजनी देवी — ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अर्चना कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी एवं नेहा कुमारी की टीम द्वितीय तथा नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनुवालिया दयाल, भवन भारती, श्रेया चौधरी एवं रिया कुमारी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ (बालक वर्ग) में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम — हर्षवर्धन, मोहम्मद अबूजार, विजय पटेल एवं प्रिंस — ने प्रथम स्थान हासिल किया। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज की टीम — रोशन राज, सुनील यादव, धीरज कुमार एवं अनुराग कुमार — द्वितीय तथा नारायण कृषि विज्ञान संस्थान की टीम — अविनाश कुमार, अमर सिंह, सनोज कुमार एवं शुभम राज — तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय खेल विभाग के डॉ. रजनीश कुमार, शारीरिक अनुदेशक सुश्री पूजा कुमारी, नारायण वर्ल्ड स्कूल के संजीव कुमार का योगदान सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के दौरान नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सह डीन डॉ. के. लता एवं उप-प्राचार्या डॉ. श्वेता शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं एथलेटिक्स समन्वयक सुश्री निक्की मींज एवं रोशन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    आरा (भोजपुर)। पुण्यतिथि पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि परिचर्चा के रूप…

    Share

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी