डेहरी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह को आईएमए प्रशंसा अवार्ड, स्थानीय चिकित्सकों ने दी बधाई

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि।
जिले के वरिष्ठ सर्जन एवं डेहरी निवासी डॉ. संजय कुमार सिंह को प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए ) द्वारा प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पाली रोड स्थित आईएमए हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान आईएमए सचिव डॉ. अमिताभ ने कहा कि 26 जनवरी को बिहार आईएमए द्वारा डॉ. संजय कुमार सिंह को प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवा भाव का प्रमाण है।
डॉ. अमिताभ ने बताया कि यह अवार्ड पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री संदीप कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान से न केवल आईएमए बल्कि संपूर्ण चिकित्सा जगत गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में स्थानीय आईएमए अध्यक्ष डॉ. उदय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गीता सिंह, डॉ. आर.डी. सिंह, डॉ. रागिनी सिन्हा, डॉ. सत्येंद्र शंकर, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. बिरेंद्र कुमार, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. नवीन नटराज सहित कई अन्य चिकित्सक शामिल रहे।


Share
  • Related Posts

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    आरा (भोजपुर)। पुण्यतिथि पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि परिचर्चा के रूप…

    Share

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    One thought on “डेहरी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह को आईएमए प्रशंसा अवार्ड, स्थानीय चिकित्सकों ने दी बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी